Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

कॉलेज टॉपर बनीं सनी लियोनी! पोस्ट शेयर कर बोलीं एक्ट्रेस- ‘जल्द क्लास में मिलते हैं…’

मुंबईः कोलकाता (Kolkata) का एक कॉलेज इन दिनों अपनी एक गलती को लेकर सुर्खियों में है. कॉलेज की इस गलती की वजह से अब कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, कोलकाता के इस कॉलेज ने हाल ही में पहली मेरिट लिस्ट जारी की है. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने टॉप किया है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है. सनी लियोनी ने कोलकाता के आशुतोष कॉलेज (Ashutosh College, Kolkata) में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में टॉप किया है.
इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब सनी लियोनी ने भी चुटकी ली है. सनी लियोनी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कॉलेज के मेरिट लिस्ट शेयर की है. लिस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘आप सभी से कॉलेज में अगले सेमेस्टर में मिलती हूं. उम्मीद है आप मेरी क्लास में होंगे.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अब कॉलेज की मेरिट लिस्ट पर मजे ले रहे हैं और कमेट्स के जरिए इस लिस्ट पर चुटकी ले रहे हैं.

बता दें, लिस्ट जारी होने के बाद मचे बवाल पर कॉलेज के अधिकारी ने सफाई दी है. अधिकारी ने कहा- ‘यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर सनी लियोनी के नाम से गलत आवेदन जमा किया है. हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है. हम इस घटना की जांच भी करेंगे.” इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.