Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

ड्रग्स के आ’रोपों पर बोलीं रिया- बं’दूक लाओ, गो’ली मा’रकर मेरे पूरे परिवार को उड़ा दो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब दो महीने 12 दिन बाद रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ी है। रिया ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में हर उस बात और आरोपों पर जवाब दिया जो उनपर लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां इस केस की जांच चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रिया ने इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया, और कई सवालाें के जवाब दिए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि इन दिनों उनका परिवार कितना परेशान है। एक्ट्रेस पर लग रहे तमाम आ’रोपों पर रिया ने कहा, ‘मेरी फैमिली को लाइन से खड़ा करो और उ’ड़ा दो हमें’।

दरअसल, पत्रकार राजदीप सरदेसाई जो रिया का इंटरव्यू ले रहे थे उन्होंने रिया से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा कि खबरें हैं कि उनका का ड्रग डीलर्स के साथ कोई कनेक्शन है? इस पर सवाल के जवाब में रिया ने कहा, ‘यही बचा था..यही बचा था अब मेरे ऊपर डालने के लिए तो लोगों ने सोचा इस लड़की को इतना सूली पर चढ़ा दो… मैं तो बोलती हूं मेरी फैमिली लाइन से खड़ी हो जाएगी गोली मारकर उड़ा दो हमें। या फिर हम ही सुसाइड कर लेते हैं। फिर इसका जिम्मेदार कौन होगा?

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इन सारे आ’रोपों को खारिज करती हूं ये पूरी तरह बेसलेस हैं। लेकिन मैं इनकी डिटेल्स पर अभी नहीं जाना चाहूंगी क्योंकि ये मेरी इन्वेस्टिगेशन को तंग कर सकते हैं’। रिया ने इंटरव्यू में बताया बीते दो महीनों में उन्हें भी कई बार आत्मह’त्या करने का ख्याल आया। आपको बता दें कि हाल ही में रिया चक्रवर्ती की एक चैट सामने आई है जिसमें गौरव आर्या और उनके बीच ड्रग्स को लेकर कुछ बात की जा रही हैं। इस चैट में एक मैसेज ऐसा भी जिसकी वजह से ये शक किया जा रहा है कि रिया सुशांत कि चाय/कॉफी में ड्रग्स मिलाती थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.