जिले में गुरुवार को पूरे दिन बादल छाये रहे। साथ ही 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा बहती रही। इस दौरान रुक-रुक कर कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम सुहावना बना रहा। गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। पिछले साल 27 अगस्त को इलाके का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। उधर, मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में 30 अगस्त तक हल्की बारिश का अनुमान है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार के अनुसार 30 अगस्त तक इलाके में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है।






Leave a Reply