BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में भी’षण सड़क हा’दसा, बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौ’त

जिले के सकरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित सबहा पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घा’यल हो गया. पुलिस ने दोनों शव और घायल को एसकेएमसीएच भेज दिया है.

मृतक की पहचान चंदन पट्टी निवासी प्रेम लाल साह के पुत्र हरिकेश कुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि घा’यल व्यक्ति गरीब नाथ मझौलिया का रहने वाला है. वहीं, सकरा पुलिस ने दोनों श’व और घायल को एसकेएमसीएच भेज दिया है. सकरा पुलिस अज्ञात मृ’तक की पहचान कर रही है.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संध्या करीब 4:00 बजे पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, घट’ना के संबंध में थानाअध्यक्ष ने कहा कि मृ”तक के परिजनों को घट’ना की सूचना दी जा रही है. श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. साथ ही घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.