BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : नए नगर आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार, कहा- जलजमाव से शहर को दिलाएंगे निजात

गुरुवार को नगर निगम के कार्यालय में नए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर पूर्व नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा ने बुके देकर उनका स्वागत किया. वही पदभार ग्रहण करने के मौके पर नए नगर आयुक्त ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि बारिश के बाद जो शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा होती है उससे शहरवासियों को निजात दिलाना.

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना भी हमारा लक्ष्य होगा. नगर आयुक्त ने कहा कि मुजफ्फरपुर बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे कैसे देश के चुनिंदा शहरों में लाया जा सके इस पर हम कार्य करेंगे. साथ ही शहर के कई इलाकों में सुधार की आवश्यकता है, जहां सुधार किया जाएगा.

इस मौके पर जिले के पूर्व नगर आयुक्त ने कहा कि मेरा तबादला दरभंगा नगर निगम में हुआ है. कार्यभार सेम ही है. मुजफ्फरपुर जिले से मुझे काफी एक्सपीरियंस मिला है. मैंने काम करने के साथ ही मुजफ्फरपुर में कई चुनौतियों का भी सामना किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.