BIHARBreaking NewsSTATE

PUBG खेलने को लेकर आपस में भि’ड़े दो गुट, 2 महिला समेत 5 घा’यल

पबजी खेलने में दो युवकआपस में भीड़ गए, देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवार वाले भी भीड़ गए और मारपीट होने लगी. इस झगड़े में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए.

मामला उत्तरप्रदेश के शामली जिले की है. जहां कोतावाली थाना इलाके के हसनपुर गांव में पबजी खेलने के दौरान दो युवक अमन और विशाल में भिड़ंत हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और नके परिवार के लोग भी इसमें शामिल हो गए.

दोनों के परिजन हिंसक हो गए और जमकर लाठी-डंडों चलने लगे. तभी एक गुट ने फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे गुट का एक युवक घायल हो गया. वहीं मारपीट के दौरान दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.