महलगांव थाना क्षेत्र के उदाहाट के निकट बकरा नदी पर स्थिति खतरनाक घोषित पुल मंगलवार की दोपहर टू’ट कर गि”र गया. घ’टना के वक्त पुल से कई लोग व वाहन गुजर रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से छह लोगों को बचा लिया गया. एक आदमी के लापता होने की सूचना है, हालांकि अभी तक किसी ने लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं है.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के समय पुल से ट्रैक्टर व साइकिल सवार गुजर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ शैलेंद्र चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, महलगांव थानाध्यक्ष सदानंद साह, पुलिस जवान व एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी था.


जानकारी के अनुसार बकरा नदी पर स्थित यह पुल जर्जर हो चुका है. इसे खतरनाक घोषित कर दिया गया है. इसके बगल में नया पुल बन रहा है. इस पुल से होकर वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध है. इसके लिए यहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. पर स्थानीय लोग जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय जल्द जाने की कोशिश में अभी भी इस जर्जर पुल का प्रयोग करते थे. पैदल व साइकिल सवार इससे होकर चले जाते थे. घटना के वक्त पुलिस के नहीं होने के कारण जबरन एक ट्रैक्टर व एक आटो भी उस पर घुस गया था. इसी दौरान हादसा हो गया.





Leave a Reply