BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर 127 समेत बिहार में मिले कोरोना के 2247 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 122156

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2247 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122156 हो गई है. बिहार में फिलहाल 26181कोरोना के एक्टिव मरीज है.

रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2247 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 122156 हो गया है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौ’त हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से म’रने वालों की संख्या बढ़कर 601 हो गई है.

विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,02,945 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2331461 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 95372 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 79.54 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 26181 एक्टिव केस मौजूद हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.