Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

करण जौहर ने ट्विटर पर की वापसी, इस पोस्ट पर बु’री तरह ट्रोल करने लगे लोग

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) पर कंगना रनौत के साथ-साथ कई सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने भी सवाल उठाया. वहीं करण जौहर ने बहस पर कभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी. सिर्फ यही नहीं उन्होंने दो महीनों तक खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया. अब वो धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं. बीते शनिवार उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर कमबैक किया, लेकिन उन्हें इस बार भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. महीनों बाद किए गए उनके ट्विटर पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें यूजर्स करण जौहर से कई सवाल करते दिखाई दिए.
दरअसल, बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. वहीं अब उन्होंने बीते शनिवार यानी 22 अगस्त को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने गणपति बप्पा की एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो के साथ करण जौहर ने लिखा- ‘भगवान गणेश की शक्ति सारी बुराइयों से आपको और आपके प्रियजनों की रक्षा करे. ये शक्ति पॉजिटिविटी को बढ़ावा दे और सिर्फ प्यार ही फैलाए… प्लीज सुरक्षित रहिए’.

करण जौहर के इस पोस्ट पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कईयों ने उन्हें सपोर्ट किया है तो कई सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल करते दिखाई दिए. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- ‘करण जौहर बॉलीवुड में नेपोटिज्म के किंग हैं’. इसके साथ ही कई लोगों ने इस ट्वीट पर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों को बॉयकॉट करने की बात कही है.

करण जौहर ने इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. 14 जून को शेयर किए गए ट्वीट में उन्होंने सुशांत की एक फोटो साझा की थी और लिखा था- ‘ये दिल तोड़ देने वाली खबर है… मेरे पास हम दोनों के साथ बिताए वक्त की कुछ बेहद मजबूत यादें हैं… मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं… तुम्हारी आत्मा को शांति मिले दोस्त… जब ये सदमा गुजरेगा तो सिर्फ बेस्ट यादें ही रह जाएंगी’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.