मुज़फ़्फ़रपुर में शनिवार को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हरिसभा चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज रख एक गर्भवती महिला की मौ’त के बाद आ’क्रोशित परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आ’रोप लगाते हुए जमकर हंगा’मा किया।परिजन श’व को सड़क पर रखकर हं’गामा करने लगे साथ ही साथ अस्पताल प्रबंधक से मुआवजे की मांग भी की।दरअसल कच्ची पक्की स्थित मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार की पत्नी श्वेता तिवारी प्रसव पीड़ा से परे’शान थी जिसको लेकर बीते दिन इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहीं परिजनों ने बताया कि इस क्लीनिक में बिना सोचे समझे डॉक्टर ने जबरन पैसा लेकर महिला का ऑपरेशन कर दिया जिसके कारण शनिवार की सुबह महिला की मौ’त हो गई।हालांकि बताया जा रहा है कि महिला ने 1 बच्चों को जन्म दिया है जो अभी स्वास्थ्य हैं। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुचकर परिजनों को समझाने में लगी है।






Leave a Reply