Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट को किया था यह मैसेज, वॉट्सऐप चैट आई सामने

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने स्टेटमेंट के जरिए बताया कि 8 जून को सुशांत ने उन्हें घर छोड़कर जाने को कहा था क्योंकि उनकी बहन मीतू आ रही थीं। लेकिन अब महेश भट्ट और रिया की वॉट्सऐप चैट सामने सामने आई है जिसे इंडिया टुडे ने शेयर किया है। इस चैट के सामने आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि रिया ने खुद सुशांत से ब्रेकअप किया था।

दरअसल, ये चैट 8 जून की है जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। रिया ने महेश भट्ट को लिखा, आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।

रिया के मैसेज का महेश भट्ट ने रिप्लाई किया, अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह खुश होंगे।

स्टेटमेंट में कही थी यह बात

रिया के वकील के मुताबिक, आत्महत्या से पहले सुशांत काफी परेशान थे। वह लगातार रो रहे थे। सुशांत ने अपने परिवार को फोन करके अपने पास बुलाया जिसके बाद मीतू एक्टर के घर आने के लिए तैयार हुईं। सुशांत की देखभाल करने की वजह से रिया की भी हालत बि’गड़ गई थी। रिया खुद एंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स से परेशान थीं। सुशांत ने रिया को अपने परिवार के साथ रहने को कहा। लेकिन रिया, सुशांत को उस हालत में छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं।

वकील के मुताबिक, रिया ने 8 जून को थेरेपी सेशन भी अरेंज कर रखी थी तो उन्होंने सुशांत से पूछा था कि क्या वह थेरेपी के बाद जा सकती हैं तो सुशांत ने बहन मीतू के घर आने से पहले उन्हें तुरंत जाने को कहा। इसके बाद रिया 8 जून को सुशांत को छोड़कर चली गईं। हालांकि रिया ने जाते हुए सुशांत को कहा था कि अगर उन्हें किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो वह उन्हें या उनके भाई को कॉल करके बता सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.