BIHARBreaking NewsSTATE

मुझे गो’ली मा’रो, लेकिन सुशांत को न्याय दो, इसमें कोई राजनीति नहीं: गुप्तेश्वर पांडेय

पटना
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौ’त मामले सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। एक निजी चैनल से बात करते हुए राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी ने कहा, “इसमें कोई राजनीति नहीं है। मैं तो कहता हूं मुझे गोली मार दो लेकिन सुशांत को न्याय दो।” बता दें, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को बिहार पुलिस की एक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि इतनी चुनौती पूर्ण केस मेरे जीवन में पहले कभी नहीं आया था। मेरी नौकरी को एक साल बचा है। लेकिन यह केस मेरे जिंदगी में एक नया मोड़ लाया। मैंने देखा कि कैसे एक मुस्कराते चेहरे को मौत के बाद बदनाम करने की कोशिश की गई। उसको न्याय दिलाने के लिए जो भी खड़ा हुआ चाहे वो सुशांत के पिता तो चाहे उसकी बहन या कोई और उसका चरित्रहनन करने की कोशिश की गई।

सुशांत के चाहनेवालों को डीजीपी ने दिया संदेश
बिहार के डीजीपी ने सुशांत के चाहनेवालों को सन्देश देते हुए कहा, “चल पड़ा है कारवां तो बीच में रुकना मना है, विघ्न पथ को लांघना है, हारना रुकना मना है।” इससे पहले डीजीपी पांडे ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। यह 130 करोड़ लोगों की भावनाओं की जीत है। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट के लिए और भी सम्मान बढ़ेगा। अब लोगों को उम्मीद जगी है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में निश्चित रूप से न्याय होगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बिहार पुलिस के काम पर लगी मुहर: DGP
गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हम लोगों पर आरोप लगाए जा रहे थे कि आपने क्यों केस किया। हमें अनुसंधान करने नहीं दिया जा रहा था। हमने अपने आईपीएस अफसर को भेजा तो उसे कैदी की तरह रात 12 बजे क्वारंटीन कर दिया गया। उसी से लग रहा था कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। हमने जो भी काम किया, वह कानूनी और संवैधानिक रूप से सही किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसपर मुहर लगा दी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे धीरज के साथ इंतजार करें।

Input: Navbharat

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.