Breaking NewsDELHI

बड़ी खबर : सांस लेने में प’रेशानी के चलते अमित शाह AIIMS में भर्ती, 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट आई थी नेगेटिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह को देर रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उनको सांस से संबंधित परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें रात को AIIMS लाया गया। एम्स निदेशक डाॅ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में शाह का इलाज चल रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद शाह का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। 14 अगस्त को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल घर पर ही स्वस्थ लाभ ले रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.