BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर : स्वधारगृह कां’ड में ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की चल रही तैयारी

मुजफ्फरपुर। लॉकडाउन के कारण स्वाधार गृहकांड की ठप पड़ी सुनवाई में अब तेजी आने वाली है। इस कांड के आरोपित व बालिका गृहकां’ड में तिहाड़ जेल में सजा भुगत रहे ब्रजेश ठाकुर को न्यायिक रिमांड पर लेने को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कांड की आइओ महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमार ने सोमवार को एससी एसटी विशेष कोर्ट में संपर्क साधा और कोर्ट में केस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोर्ट में इसके लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। इससे पहले ब्रजेश ठाकुर किस जेल में बंद है, इसकी आधिकारिक जानकारी सीबीआइ से मांगी गई थी। सीबीआइ ने उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करा दी है। सीबीआइ ने जानकारी दी है कि सजा के बाद ब्रजेश ठाकुर तिहाड़ जेल में है। यह जानाकारी मिलने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर लेने अन्य कोई अड़चन नहीं है। कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इसके लिए प्रार्थना की जानी है। कोर्ट से अनुमिति मिलते ही ब्रजेश को न्यायिक रिमांड पर उपस्थित कराया जाएगा। इसके बाद जांच की अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस मामले में ब्रजेश की खास नजदीकी साइस्ता परवीन उर्फ मधु के खिलाफ आइओ ने पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। आरोप पत्र को कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है। कोर्ट में आरोप तय किए जाने से पहले उसे पुलिस पेपर सौंपा जाना है। बालिकागृह में दोषी करार दिए जाने के बाद मधु भी तिहाड़ जेल में सजा भुगत रही है। इसके लिए मधु को भी न्यायालय में पेश किया जाना है। महिला थानेदार ने बताया कि ब्रजेश ठाकुर के रिमांड से संबंधित कागजी कवायद पूरी कर ली गयी है। नगर डीएसपी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की जालसाजी के बिदु पर जांच की जा रही है।

यह है मामला : कल्याणी चौक के निकट स्थित स्वाधार गृह से 11 महिलाएं गायब हो गई। बालिका गृहकांड का मामला सामने आने पर जब अधिकारी इसकी जांच करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। बाल संरक्षण इकाई के तत्कालीन सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में इस मामले में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर ब्रजेश व मधु सहित अन्य को आरोपित बनाया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.