BIHARBreaking NewsJAMMU & KASHMIRSTATE

बड़ी खबर : बिहार के 2 जवान और एक अधिकारी शहीद, CRPF जवानों पर आ’तंकियों ने किया ह’मला

आ’तंकियों ने एक बार फिर सीआरपीएफ जवानों पर हम’ला कर दिया. इस हम’ले में 2 जवान और एक स्पेशल अधिकारी शहीद हो गए है. यह हमला जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके में किया है.

बिहार के 2 जवान शहीद

इस हमले में दोनों शहीद जवान बिहार के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं. दोनों शहीदों में से एक शहीद खुर्शीद खान रोहतास के और दूसरे जहानाबाद जिले के लवकुश शर्मा बताये जा रहे हैं. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद होने की जानकारी परिजनों को कॉल कर दे दी है. जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बु’रा हाल है.

बता दें कि 13 अगस्त को भी आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था. इसके एक दिन बाद फिर नौगाम में आतंकियों फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. चार दिनों में आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया है. बारामूला के सिपोर में डेढ़ माह पहले सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने हमला किया था. इस हमले में भी एक जवान शहीद हो गए थे. इसके अलावे एक आम नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस दौरान व्यक्ति अपने छोटे पोते को लेकर जा रहा था, गोली लगने के बाद भी बच्चा शव के पास बैठा था. इसका फोटो वायरल हुआ था. हमले के दौरान बच्चे के जवानों ने बचा लिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.