Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

तुर्की की प्रथम महिला से आमिर खान ने की मुलाकात, भारतीय यूजर्स ने इस वजह से किया ट्रोल

आमिर खान और करीना कपूर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग अभी बाकी है। शूटिंग पूरी करने के सिलसिले में आमिर तुर्की पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने तुर्की की पहली महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। लेकिन दोनों की ये मुलाकात कुछ लोगों को रास नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।


एक यूजर ने आमिर को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आमिर खान ने स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं नहीं दी, लेकिन उनके पास टर्किश की पहली महिला के साथ वक्त बिताने का काफी समय था। लग रहा है कि किरण और आमिर को अपना नया घर मिल गया है, क्योंकि भारत असहिष्णु है।’


एक और यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में तुर्की का रुख पूरी तरह से भारत विरोधी है। सरकार ने किसी भी तरह की तुर्की यात्रा के लिए सलाह नहीं दी है। भारत के एक सुपरस्टार ने टर्किश फर्स्ट लेडी के साथ मुलाकात की है। एंटी नेशनल न बोले तो क्या बोलें। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें जल्द पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, जिन्हें हम हीरो कहते हैं और जिन्हें हम अपनी मेहनत की कमाई देते हैं। क्या बॉलीवुड सितारों को ऐसे देशों को एक मजबूत संदेश देने में कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए? आमिर खान यह निराशाजनक है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.