Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

दिलीप कुमार के दोनों भाई COVID-19 से सं’क्रमित, लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के दोनों भाई अहसान खान और असलम खान को कोविड-19 (COVID-19) के संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है. अहसान खान 90 साल के हैं जबकि असलम खान उनसे थोड़े छोटे हैं.

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर किया अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड-19 के शिकार होने के बाद शनिवार की रात को जब अहसान और असलम खान को अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा था, तो दोनों भाईयों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम था. दोनों भाईयों का इलाज कर रहे मशहूर डॉक्टर जलील पारकर ने बताया, ”असलम खान और एहसान खान गैर-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उन्हें हाइपोक्सिया था. उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम थी. दोनों को खांसी और बुखार भी था.”

एक न्यूज चैनल से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया, “चिंता करने की कोई बात नहीं है. अहसान और असलम दोनों ही जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे. डॉक्टर जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले उनका इलाज कर रहे हैं और दोनों बहुत ही काबिल डॉक्टर हैं.” वहीं, दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल पर सायरा बानो ने कहा, “आप सभी की दुआओं के चलते वो इस वक्त बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम फरमा रहे हैं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.