BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : मंत्री श्याम रजक को जेडीयू ने निकाला, प्रदेश अध्यक्ष ने की का’र्रवाई

PATNA: नीतीश कैबिनेट में उद्योग मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को पार्टी ने निकाल दिया है।नेतृत्व को जैसे ही जानकारी लगी कि वे पार्टी छोड़ने वाले हैं इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक नाराज चल रहे थे।उन्होंने आज ही कहा था कि वे मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।विश्वस्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार श्याम रजक आज ही इस्तीफा देने वाले थे।लेकिन शनिवार की शाम से मनाने का दौर शुरू हुआ।इसके बाद आज इस्तीफा देने का निर्णय टल गया ।

2009 में जेडीयू में हुए थे शामिल

किसी जमाने में लालू के खास दरबारी रहे श्याम रजक ने 2009 में अचानक पाला बदल लिया था।सीएम नीतीश को पानी पी-पी कर कोसने वाले श्याम रजक एक झटके में ही लालू यादव का साथ छोड़ दिया था।वे जून 2009 में राजद के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा कर जेडीयू में शामिल हुए थे। जेडीयू में शामिल होने के बाद उनकी नीतीश कुमार से नजदीकी हो गई थी।फिर क्या था कभी लालू के दरबारी रहे श्याम रजक अब उन पर जमकर अटैक करने लगे। 2015 के विधानसभा चुनाव तक तो सबकुछ ठीक रहा ।उसके बाद श्याम रजक की जेडीयू में उल्टी गिनती शुरू हो गई.अब विधान सभा चुनाव से ठीक पहले वे नीतीश कुमार को बाय-बाय कहने वाले हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे सोमवार को राजद में शामिल हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.