Breaking NewsInternationalNational

इजराइल के PM नेतन्याहू ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी को बताया बेस्ट फ्रेंड

नई दिल्ली, 15 अगस्त: पूरा भारतवर्ष आज धूमधाम से अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारत को शुभकामनाएं दी हैं ट्वीट करके। इसके साथ ही नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकबार फिर से अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा कि हमारे बहुत खास दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों को मेरी तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। ट्वीट के साथ ही नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ वाली फोटो भी शेयर की। नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि आपके पास बहुत कुछ है, जिस पर आप गर्व कर सकते हैं। अपने संदेश के अंत में उन्होंने हिंदी में लिखा है. ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूरा भारतवर्ष आज धूमधाम से अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी दिल्ली की लाल किले पर किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और लंबा-चौड़ा भाषण दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.