Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत सिंह राजपूत केस में अनुमप खेर ने किया महेश भट्ट का बचाव, बोले- अंधा नहीं हूं, मैं कुछ नहीं कहूंगा

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कहा है कि वह काफी सकारात्मक सोच वाले शख्स थे और वह अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीना चाहते थे. इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत केस में उन्होंने फिल्ममेकर महेश भट्ट का बचाव किया है. सुशांत के सुसाइड के बाद महेश भट्ट पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं. इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ के खिलाफ केंपैन भी चल रहा है.

अनुपम खेर ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा,”इससे ज्यादा मैंने उनकी फिटनेस देखी, मैंने उनके केयर फ्री वीडियो देखे, इससे ज्यादा मै सोचता हूं: वह आत्महत्या क्यों करेगा? यह कोई ज्यादा दवाइयां खाने से नहीं था. वह दवाइयों का आदि नहीं था. बिल्कुल भी नहीं. आप जनवरी से लेकर अब तक के वीडियो देख रहे हैं. मैं अकेले रहने वालों लोगों से मिलना चाहता हूं, और उन लोगों के बारे में जानना चाहता हूं, जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. मैं मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात करना चाहता हूं.”

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अंतर पूछते थे सुशांत

अनुपम खेर ने फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में साथ काम किया था. उन्होंने कहा क एमएस धोनी का किरदार निभाना उनके लिए बहुत कठिन था. वह रात अक्सर देर रात तक टहलते थे और वो बता था कि वह क्या करना चाहता है. वह हॉलीवुड और बॉलीवुड में डिफ्रेंस भी पूछता था. सुशांत की मौत के बाद कई फिल्ममेकर पर आरोप लगे. इनमें महेश भट्ट भी शामिल थे. उन पर आरोप था कि रिया चक्रवर्ती उनसे सुशांत सिंह के मामले में सलाह लेती थी.

सबूत नहीं मिलने तक शक करता रहूंगा

अनुपम खेर ने कहा कि वह इस पर कोई जजमेंट नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा,”मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है. जब तक वह दिन नहीं आता है और वो मुझे बताते, या जब तक वह अन्यथा साबित नहीं हो जाता, तब तक मैं उन पर शक करता रहूंगा, केवल उस पृष्ठभूमि की वजह से जिससे मैं आता हूं. मैं अंधा नहीं हूं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा. मुझे मेरे माता-पिता और दादा-दादी ने सिखाया है कि जो हाथ खिलाता है उसे काटते नहीं. मैं उनके प्रति आभारी हूं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.