Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

सुशांत सिंह की मौ’त के दो महीने बाद गाने के जरिए दी गई श्रद्धांजलि, भावुक कर देगा ये गीत

सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त को आज दो महीने का समय बीत गया है और उनकी याद में उनके दोस्तों की ओर से एक खास ट्रिब्यूट दिया गया है. सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए गाना ‘इंसाफ ये एक सवाल है’ रिलीज किया गया है. कुल 4 मिनट के इस गाने में सुशांत से जुड़ी हुई कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया गया है. इस गाने का निर्माण निलोत्पल मृणाल ने किया है, जो कि सुशांत के पारिवारिक दोस्त रहे हैं. इस गाने को वरुण जैन ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, तो इसे आदित्य चक्रवर्ती ने लिखा है जबकि इस गाने को शुभम सुंदरम ने कम्पोज किया है.

गाने के अंत में निलोत्पल मृणाल ने एक भावुक संदेश भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ”सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. मैं उनके परिवार, दोस्तों और फैंस की तरफ से उन्हें ये छोटी सी श्रद्धांजलि दे रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा और उन्हें इंसाफ दिलवाने में आपकी मदद करेगा. ”

गाने पर बात करते हुए निलोत्पल ने कहा, “इस गाने की जरिए न सिर्फ को परिवार की तरफ से सुशांत को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की जाएगी, बल्कि सुशांत के लिए न्याय दिलाए जाने की बात भी अलग अंदाज कही गयी है. सुशांत के तमाम फैन्स भी यही चाहते हैं कि सुशांत को जल्द से जल्स इंसाफ मिले.”

निलोत्पल ने आगे कहा, “इस गाने में सुशांत की अब तक की जर्नी, उनकी शख्सियत, उनके बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें और देशभर में सुशांत के लिए मांग कर रहे फैन्स की तस्वीरों को भी तवज्जो दी जाएगी. जल्द ही इस गाने का वीडियो भी पूरा कर लिया जाएगा और इसे परिवार की ओर से श्रद्धांजलि के तौर पर सबके सामने पेश किया जाएगा.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.