मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में आए दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में ईडी तेजी से पूछताछ कर रही है, इस केस की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) भी कर रही है. वहीं मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन इस केस को सीबीआई को सौंपे जाने के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया. रिया की अपील को लेकर अभी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है, वहीं इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन से लेकर कंगना रनौत और कई सेलेब्रिटीज इस केस की CBI जांच के सपोर्ट में आ गए हैं. अब अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर CBI जांच की मांग की है.
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कौन करेगा, मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस या फिर सीबीआई, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है. सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और इस केस में खुलकर बोलने वाली अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच का समर्थन किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर कर कहा है, ‘देश जानना चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ. सुशांत के लिए न्याय, एसएसआर के लिए सीबीआई.’

अंकिता से पहले कंगना रनौत ने भी वीडियो शेयर कर सीबीआई जांच का समर्थन किया था. उनकी टीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- ‘मुंबई पुलिस जांच में जल्दबाजी कर रही. संजय राउत ने कहा है कि उनकी जांच बस पूरी ही हो चुकी है. हम सच जानने का हक रखते हैं #CBIForSSR.’ बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनौत शुरुआत से ही बात करती दिखाई दे रही हैं. इससे पहले कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत केस में नेपोटिज्म के चलते उन्हें इंडस्ट्री में इग्नोर किए जाने का मुद्दा उठाया था.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. आज ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि हम निष्पक्ष जांच के जरिए और कुछ नहीं बल्कि सिर्फ सच जानना चाहते हैं.




Leave a Reply