Breaking NewsDELHIHealth & WellnessNational

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में रि’कॉर्ड 66999 नए मामले सामने आए, 942 लोगों की मौ’त

देश में कोरोना वायरस संक्र’मण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। गुरुवार को फिर एक दिन में संक्रमित म’रीजों के नए मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया। गुरुवार को 66,999 नए मामले सामने आए। यह छठा दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।

गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौत होने से मृ’तकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है। देश में संक्र’मण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए हैं, जिनमें से 6,53,622 लोगों का उप’चार चल रहा है और 16,95,982 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। सं’क्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.77 फीसदी हो गई है जबकि मृ’त्यु दर में गि’रावट आई है और यह 1.96 फीसदी है। वहीं, 27.27 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में आठ लाख 30 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में  कोरोना के लिए 12 अगस्त 2020 तक 2,68,45,688 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 8,30,391 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया, यह अब तक एक दिन में परीक्षण किए गए नमूनों की सर्वाधिक संख्या है।

संक्रमण से हुई 942 मौ’तों में से, महाराष्ट्र में 344, तमिलनाडु में 119 , कर्नाटक में 112, आंध्र प्रदेश में 93, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 54-54, पंजाब में 39, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 15, दिल्ली में 14 और तेलंगाना और राजस्थान में 11-11 लोग शामिल हैं।

ओडिशा में नौ, जम्मू कश्मीर में आठ, असम और केरल में छह-छह, छत्तीसगढ़, झारखंड और पुदुचेरी में पांच-पांच, उत्तराखंड में चार, बिहार, गोवा और हरियाणा में तीन-तीन और त्रिपुरा में एक-एक लोगों की मौ’त हुई।

देश में अबतक संक्र’मण से हुई कुल 47,033 मौ’तों में से, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18,650, इसके बाद तमिलनाडु में 5,278, दिल्ली में 4,153, कर्नाटक में 3,510, गुजरात में 2,713, आंध्र प्रदेश में 2,296, उत्तर प्रदेश में 2,230, पश्चिम बंगाल में 2,203 और मध्यप्रदेश में 1,048 लोगों की मौ’त हुई।

राजस्थान में 822 , पंजाब में 675, तेलंगाना में 665, हरियाणा में 503, जम्मू-कश्मीर में 498, बिहार में 416, ओडिशा में 305, झारखंड में 197, असम में 161, उत्तराखंड में 140,और केरल में 126 लोगों की मौ’त हुई।

छत्तीसगढ़ में 109, पुदुचेरी में 96, गोवा में 89, त्रिपुरा में 44, चंडीगढ़ में 26, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21, हिमाचल प्रदेश में 18, मणिपुर में 12, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौ”त हो गई। मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमा’रियों से भी पी’ड़ित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.