मुजफ्फरपुर। चार दिनों से गायब तुर्की ओपी क्षेत्र के खरौना निवासी नवीन कुमार उर्फ सुगन की बरामदगी और पुलिस की लापरवाही के विरोध में बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। पताही हवाई अड्डा के समीप एनएच 722 को जाम कर दिया। पुलिस के खि’लाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। तुर्की ओपी में आवेदन देने के बाद भी पुलिस द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा।

गायब युवक की बरामदगी को कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। जाम की सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने आक्रोशितों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।तीन घंटे से अधिक से सड़क जाम किए जाने से एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


Input: Jagran



Leave a Reply