पंजाब नैशनल बैंक ने शहीद श्री राजकिशोर सिंह के परिवार को किया सम्मानित।
पिछले महिने गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष में कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। इसमें बिहार के वैशाली जिले के ग्राम कजरी(गुरूचौक) जन्दाहा के लाल श्री जयकिशोर सिंह भी शहीद हुए थे। पूरे भारत में विभिन्न तरीकों से शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली दी जा रही है। इसी क्रम में पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर के मंडल प्रमुख श्री अभिजीत सिन्हा द्वारा शहीद श्री जयकिशोर के चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजली दी गईतथा शहीद सैनिक के माता-पिता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया । वे शहीद सैनिक के पिता श्री कप्पूर सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों से मिले और इस कठीन घड़ी में उनसे बात-चीत कर उनका मनोबल भी बढाएं ।





Leave a Reply