BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

BreakingNews: बिहार के इस जिले में फिर से लागू किया गया पूर्ण लॉकडाउन, पढ़ें पूरी खबर…

बिहार में कोरोना का क’हर लगातार जारी है. इस कड़ी में पूर्वी चम्पारण जिला में कोरोना के बढते सं’क्रमण के बाद जिला प्रशासन ने एकबार फिर से पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चलाने पर भी रोक लगा दी गई है. लॉकडाउन में छूट मिलने के कारण लोग ला’परवाह हो गये थे और बिना मास्क लगाये धड़ल्ले से घूम रहे थे, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की ध’ज्जियां उड़ायी जाती रहीं.लोगों की ला’परवाही जिले से जिले में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन बढ़ने लगा. सबसे अधिक कम्युनिटी ट्रांसमिशन शहरी इलाकों में हुआ. पिछले पांच दिनों की बात करें तो रिकॉर्ड के अनुसार मोतिहारी नगर में शनिवार को 17, शुक्रवार को 28, गुरुवार को 27, बुधवार को पांच, मंगलवार को 94 लोगों में कोरोना के संक्रमण पाये गये थे. लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिवों की संख्या के बाद जिला प्रशासन ने मोतिहारी नगर के अधिकांश मुहल्लों को कन्टेन्मेनट जोन बनाया जबकि जिले में 188 कन्टमेंट जोन बने थे.लगातार कन्टेमेंन्ट जोन के बढने से जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सख्ती से लॉकडाउन लगाने की घो’षणा की है.

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि लगातार कोरोना पॉजेटिवों की संख्या बढने के कारण जिले में आगामी 16 अगस्त तक लॉकडाउन घोषित किया गया है. इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों के प’रिचालन पर रोक लगायी गयी है साथ ही सभी अनुमंडल मुख्यालयों में आइसोलेसन सेन्टर की स्थापना की गई है.होम आ’इसोलेशन के साथ-साथ इन इन सेन्टरों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग के सहारे ही पूर्वी चम्पारण को कोरोना के क’हर से बचाया जा सकता है वैसे जांच की गति को काफी तेज किया गया है. अब रोजाना आठ सौ से अधिक लोगों की जांच हो रही है. लॉकडाउन लगने से लोगों को कोरोना पर काबू पाने का भरोसा हो रहा है.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.