BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया दौरा

पटना :मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों  का कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने बाढ़ से उपजे हालात पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के साथ चर्चा की। मंत्री श्री कुमार ने बाढ़ के दौरान किसानों, मत्स्यपालकों व पशुपालकों को हुई क्षति को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी फसलों एवं धान की फसल का कुल आच्छादन 1 लाख 60 हजार 180 हेक्टेयर बाढ़ के द्वारा 1 लाख 8 हजार 533 हेक्टयर फसल पानी से डूब गया है जो बर्बादी के कगार पर है। जिले के सभी 16 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित है।
श्री कुमार ने अधिकारयों को निर्देश दिया की एक नोडल अधिकारी बना कर बाढ़ से किसानों की फसल क्षति को लेकर जाँच रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजें। बैठक में मंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। श्री कुमार ने निर्देश दिया की लक्ष्य के अनुसार सभी बिंदुओं पर योजनाओं का कार्यान्वयन युद्ध स्तर पर करें। जिला कृषि पदाधिकारी को डूबे हुए फसलों का वास्तविक सर्वेक्षण कर भेजने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने मत्स्य संसाधन विभाग के समीक्षा के दौरान बताया की जिले में पूर्ण रूप से 150 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें मछली जीरा फार्म- तालाब की संख्या 1705 हेक्टेयर है जिसे बाढ़ के कारन क्षति पहुंची है। साथ ही उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।


पशुपालन विभाग की समीक्षा के बाद मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अब तक मुजफ्फरपुर जिले में कुल 444.65 क्विंटल चारा का वितरण किया जा चुका है।  शिविर में एवं शिविर से बाहर बाढ़ प्रभावित 14080 पशुओं का विभागीय पशु चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा उपचार किया गया है।  जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 17 पशु चिकित्सक एवं 25 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार सकरा पारू एवं बोचहा प्रखंड में 16 शिविर स्थलों पर चारा का वितरण किया जा रहा है।
मंत्री ने कुढ़नी प्रखंड के मोहनी, धरमुहा, कमतौल, थूमा एवं तुर्की पंचायत के तुर्की थूमा एवं सकरी सरैया पंचायत के सकरी सरैया गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक (शस्य) राम प्रकाश साहनी , अशोक शाहनी व लखन सिंह व बोचहां विधायक बेबी कुमारी उपलब्ध रहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.