Breaking NewsUTTAR PRADESH

राम मंदिर भूमि पूजन: PM मोदी समेत VVIP लोगों के लिए दिल्ली भेजा जाएगा प्रसाद

अयोध्या/लखनऊ. अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर का पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Mandir Tirth Trust) की तरफ से प्रसाद वितरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. इसके लिए खास तैयारी की गयी है. जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वो मेहमान जो कोविड की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए उन्हें अब साजों सज्जा के साथ प्रसाद भिजवाया जा रहा है.
दिल्ली जाएंगे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय 17 अगस्त को दिल्ली जाकर सभी गणमान्य लोगों को खुद प्रसाद देंगे. जिसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को प्रसाद देने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा. आपको बता दें पीएम मोदी को 5 अगस्त को ही पूजा के बाद प्रसाद पान करवाया गया था, लेकिन एक बार फिर से पीएमओ के तमाम अधिकारियों के लिए ख़ास प्रसाद पैकेट तैयार करवाया जा रहा है.
ये भी पढे़ं- UP: मिलिए मेरठ के रामभक्त मौलाना ‘चतुर्वेदी’ से, कंठस्थ हैं चारों वेद

प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविद, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओ के पास भी भूमिपूजन का प्रसाद पहुंचाया जाएगा. भव्य भूमि पूजन की तरह से प्रसाद भी बेहद खास है, जिसमें न सिर्फ़ मीठा है बल्कि राम मंदिर से जुड़ी हुई तमाम और भी वस्तुएं है.


स्टील के डब्बे में भोग के लड्डू
प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम देश के गणमान्य लोग़ों के लिए तैयार किए गए प्रसाद में स्टील के डब्बे में भोग के लड्डू, राम नामी अंगोछा, राम मंदिर पर आधारित कुछ किताबों के साथ एक पत्र भी है. पत्र में कोविड की वजह शामिल न किए जाने पर माफी के साथ साथ मंदिर निर्माण के लिए शुभकामना संदेश भी है. भूमि पूजन के दूसरे दिन से प्रसाद वितरित करने का काम शुरू हो चुक है. जिसके तरह तमाम साधु संतो के अलावा अब तक यूपी सरकार के लगभग सभी मंत्रियों के पास भूमि पूजन का प्रसाद पहुंच चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.