Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

सुशांत का म’र्डर उनके ही डॉगी फज की बेल्ट से हुआ, SSR के पूर्व असिस्टेंट का दावा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त को लेकर हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. बिहार पुलिस के पास जब से केस आया है, उसके बाद से  लगातार ऐसे लोग सामने आ रहे हैं जो सुशांत के करीब रह चुके हैं. इन लोगों ने तरह-तरह के दावे भी किए हैं. अब सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट ने सबसे चौंकाने वाला दावा किया है. सुशांत सिंह राजपूत के असिस्टेंट अंकित आचार्य ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या उनके ही डॉगी फज के बेल्ट से की गई. फज के पट्टे का इस्तेमाल सुशांत का ग’ला घो’टने के लिए किया.

अंकित ने एक इंटरटेनमेंट बेवसाइट से बात के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. अंकित ने कहा कि  ‘मैं सुशांत भईया को अच्छे से जानता हूं. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने आत्मह’त्या की है. ये एक मर्डर है. अगर हम ये मान भी लें कि सुशांत भईया ने आत्मह’त्या की है तो जब कोई आत्मह’त्या करता है तो उसके गले पर मार्क U शेप में आता है, लेकिन जब कोई आपका गला दबाता है तब O शेप आता है. सुशांत भईया के केस में O शेप था. जब कोई आत्महत्या करता है तो उनकी आंख और जीभ बाहर आ जाती है, लेकिन सुशांत भईया के केस में ऐसा नहीं हुआ. तो ये म’र्डर ही है’.

इसके आगे अंकित ने कहा कि  ‘मैं आपको यह भी बता सकता हूं कि उनके गले में किस चीज का निशान था. वो निशान सुशांत भईया के पालतू डॉग फज की बेल्ट का है. मेरे पास भईया की बॉडी की फोटोज हैं और मुझे ऐसा ही लगता है कि गुनहगारों ने उसी बेल्ट से सुशांत भईया का गला घो’टा है’.

बता दें कि इस से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी कहा था कि मैं ये कभी नहीं मान सकती की सुशांत कभी आत्मह’त्या कर सकता है. वो बहुत स्टॉंग था. न तो वो डि’प्रेशन में जा सकता है और न ही आत्मह’त्या.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.