BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार पुलिस की टीम मुंबई से पटना लौटी, सिटी SP विनय तिवारी अभी भी मुंबई में फंसे

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की मुंबई में जांच करने वाली बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है. सीबीआई जांच के बाद बिहार पुलिस को अब मुंबई में काम नहीं रह गया था. इसलिए टीम पटना वापस लौट आई है.

एसपी विनय तिवारी क्वॉरेंटाइन

सुशांत केस की जांच करने गए एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने नहीं छोड़ा है. वह फिलहाल मुंबई में होम क्वॉरेंटाइन हैं. वह क्वॉरेंटाइन पूरा करने के बाद ही वापस पटना आ सकते हैं. कल बिहार पुलिस के आग्रह को भी बीएमसी ने ठुकरा दिया था. जिसमें विनय तिवारी को छोड़ने का आग्रह किया गया था.

कई साबूत जुटाई बिहार पुलिस

सुशांत केस की जांच करने गई चार लोगों की टीम ने मुंबई में कई सबूत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जुटाए हैं. इसमें बैंक से पैसा निकालने का भी सबूत हैं. बिहार पुलिस न यह खुलासा किया था कि रिया ने पूजा पाठक के नाम पर लाखों रुपए की निकासी सुशांत के खाता से किया, लेकिन पूजा नहीं हुआ था.

सुशांत के जिन बैंकों में खाता है यहां से पुलिस ने कई सबूत लिए हैं. बिहार पुलिस ने सुशांत के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की. जो बिहार पुलिस सबूत लेकर आ रही है. अगर उस सबूत को सीबीआई को जरूरत पड़ेगी तो बिहार पुलिस सौंप देगी. बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना के राजीवनगर थाना में केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही थी. इस बीच सुशांत के पिता के आग्रह पर बिहार सरकार ने इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया. अब इस केस की जांच सीबीआई की टीम करेंगी. जांच को लेकर केंद्र सरकार ने भी सहमति दे दी है. जांच में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.