मुंबई : दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौ’त को लेकर पिछले काफी समय से अलगअलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। यही नहीं, दिशा की मौ’त अब तक सु’साइड मानी जा रही थी लेकिन सुशांत की मौ’त के बाद दोनों की मौ’त को जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे ने मंगलवार को यहां स’नसनीखेज बयान देते हुए यह आरो’प लगाया था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की ह’त्या हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों की मौत के पहले हुई पार्टियों में शामिल लोगों के बारे में पुलिस को पता लगाना चाहिए। इसके पीछे उन्होंने वजह यह बताई कि दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को छिपाया गया है। हालांकि अब दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिशा की मौत 9 जून रात 2 बजे के आसपास हुई लेकिन पोस्टमार्टम दो दिन बाद 11 जून को किया गया। इससे पहला सवाल ये खड़ा होता है कि क्या वजह थी जिससे बोरीवली पोस्टमार’म सेंटर पर ऑटोप्सी दो दिन देरी से की गई। सोशल मीडिया में यह आशंका जताई जा रही है कि ऐसा जानबूझकर किया गया ताकि रेप की पुष्टि न हो सके।

हालांकि ऑटोप्सी के मुताबिक सिर में चो’ट लगना और कई तरह की अप्राकृतिक चोटें दिशा की मौ’त का कारण थीं। दिशा की मौत की वजह चोटें लगना बताया जा रहा है क्योंकि वह 14वीं मंजिल से गिर गई थी। अब देखना यह है कि सुशांत मामले के सीबीआई के पास जाने के बाद अब इस पर कोई नया खुलासा कब तक होता है्!



Leave a Reply