अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद मंगलवार को मुजफ्फरपुर के प्रथम मेयर समीर कुमार की पत्नी वर्षा रानी ने भी पूर्व मेयर ह’त्याकां’ड में सीबीआई जांच की मांग की है। इस संदर्भ में वर्षा रानी ने सीएम को पत्र लिखा है। साथ ही मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी बातों को भी रखा है। पत्र में पुलिस की जांच पर कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं। यह कां’ड अबतक पुलिस के लिए अनसु’लझी पहेली है।
वर्षा रानी सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं ताकि मामले की वैज्ञानिक जांच हो। सभी साक्ष्य सामने आये। हत्या किस वजह से हुई और किसने करायी, इसकी भी जानकारी हो। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी दो’षियों को कड़ी स’जा मिल सके।
पूर्व मेयर की पत्नी वर्षा रानी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बताया कि वर्तमान में जो पीड़ा सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनें झेल रही हैं वहीं पीड़ा समीर कुमार की मां, दोनों बच्चे और मैं भी झेल रही हूं।

कई बिंदुओं पर पूर्व मेयर की पत्नी उठा रहीं सवाल
पुलिस के आ’रोप पत्र में मास्टर माइंड की पहचान बाकी है?
आखिर हत्या किसने करायी और इसकी वजह क्या रही होगी?
शूटरों ने किसके आदेश पर समीर कुमार पर गोली चलाई?
मास्टर माइंड की व्यक्तिगत दु’श्मनी थी या किसी ने हायर किया था?
ह’त्यारे व मास्टरमाइंड आपस में किन-किन नंबरों से संपर्क में थे?
क्या पूर्व मेयर की हत्या व्यावसायिक साझीदारी में बेइमानी के लिए की गई?
ह’त्या के पीछे क्या कोई राजनीतिक कारण भी थे जिससे वि’रोधियों को ड’र था?



Leave a Reply