BIHARBreaking NewsPATNASTATE

राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर महावीर मंदिर ट्रस्ट बांटेगा 1.25 लाख ‘रघुपति लड्डू’ का भव्य प्रसाद

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भूमिपूजन के लिए अयोध्या में भारी मात्रा में प्रसाद तैयार किया जा रहा है। भूमिपूजन के बाद भव्य प्रसाद के रूप में पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से 1.25 रघुपति लड्डू का वितरण किया जाएगा। महावीर मंदिर के ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि अयोध्या में ‘भूमि पूजन’ के अवसर पर, 1,25,000 लड्डू ‘रघुपति लड्डू’ के नाम से वितरित किए जाएंगे। इसमें 51,000 लड्डू मंदिर के शिलान्यास समारोह के अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को दिए जाएंगे।रघुपति लड्डू के लिए गाय का शुद्ध घी बेंगलुरू से आया है। ऑस्ट्रेलिया से राजा बैंड बेसन आया है। लड्डू के लिए केसर कश्मीर के पुलवामा से आया आया। इलायची, काजू और किसमिस केरला से लाया गया है। चीनी उत्तर प्रदेश मिल की और डिब्बे पटना, बिहार से भेजे गए हैं। पटना का नैवेद्यम अयोध्या में रघुपति लड्डू के नाम से वितरित होगा। लड्डू बनाने वाले सभी तिरुपति मंदिर के कुशल कारीगर रहे हैं।  लड्डू बिहार में जानकी जन्मस्थान सीतामढ़ी में और लगभग उन 25 तीर्थ स्थानों में भेजे जाएंगे जहां यह माना जाता है कि भगवान राम के पदचिह्न पड़े हैं।

पांच अगस्त को बिहार के विभिन्न हिस्सों में भगवान राम और हनुमान के भक्तों के बीच लड्डू बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर ट्रस्ट, पटना ने पहले ही राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और यह राम मंदिर के निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ रुपये देगा। आचार्य किशोर कुणाल ने कहा हम अयोध्या में राम भक्तों के लिए ‘राम रसोई’ भी मुफ्त में चला रहे हैं। आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या में ‘भूमि पूजन’ के लिए भी आमंत्रित हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.