Breaking NewsNational

#Breaking: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

गृह मंत्री अमित शाह के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद खुद धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर मंगलवार शाम में इसकी जानकारी साझा की.

धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर बताया, ‘कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं.’

धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के ऐसे दूसरे मंत्री हैं जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इससे पहले, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. देश में हर रोज 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पिछले तीन चार दिनों में कई बड़ी सियासी हस्तियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. इनमें अमित शाह, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वहीं यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई. 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालात बिगड़ते गए और रविवार सुबह उनका निधन हो गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.