Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMMAHARASHTRA

सुशांत केस को लेकर आदित्य ठाकरे ने पहली बार दी सफाई, बॉलीवुड से मेरे रिश्ते को लेकिन गंदी राजनीति हो रही

MUMBAI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आरोपों में घिरे आदित्य ठाकरे ने पहली बार सफाई दी है। आदित्य ठाकरे ने सुशांत केस को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि बॉलीवुड से मेरा रिश्ता रहा है और वहां के लोगों से मेरे अपने संबंध हैं। लेकिन इस पूरे मामले पर गंदी राजनीति हो रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मेरा और मेरे परिवार का नाम इस मामले में बेवजह उछाला जा रहा है। सुशांत सिंह से मेरा कोई लेना देना नहीं था।

आदित्य ठाकरे ने कहा है कि बॉलीवुड के लोगों से संबंध रखना कोई अपराध नहीं है। लेकिन जिस तरह सारे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है वह बेहद गंदी बात है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.