मुरौल में तिरहुत नहर का पश्चिमी तटबंध भी सोमवार की भोर में टू’ट गया। करीब सौ फीट में पश्चिमी तटबंध टू’टने के बाद बूढ़ी गंडक का पानी नहर से होकर दोतरफा फैलने लगा है। पूर्वी तटबंध टू’टने से जहां सकरा होते हुए पानी दोनबा बाजी के रास्ते में आगे बढ़ने लगा है, वहीं पश्चिमी तटबंध का पानी महमदपुर बदल व दरधा होते हुए मुशहरी प्रखंड कार्यालय की तरफ बढ़ने लगा है। जिले के पश्चिम क्षेत्र पारू, सरैया व साहेबगंज में भी बाया नदी से तबाही जारी है। वहां नदी बांध के ऊपर से बह रही है। बीते रविवार को मुरौल में तिरहुत नहर के पूर्वी तटबंध में कटाव के बाद पश्चिमी तटबंध को बचाने की जो प्रशासनिक कोशिश शुरू हुई थी, उसपर पानी फिर गया।




Leave a Reply