BIHARBreaking NewsPATNASTATE

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पेड़ में बांधी राखी, लोगों से पेड़ लगाने का किया आग्रह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर राजधानी वाटिका में पेड़ों को राखी बांधकर वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया. इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील कि लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए. सीएम नीतीश कुमार ने इको पार्क में पेड़ भी लगाया.

सुशील मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से समारोह आयोजित कर पेड़ों को राखी बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया जाता था. मगर इस साल कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बड़े पैमाने पर आयोजन करना संभव नहीं है. ऐसे में हर व्यक्ति अपने घर के नजदीक के पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर वृक्ष व पर्यावरण के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित करें.

रक्षाबंधन के मौके पर हर साल सीएम नीतीश कुमार राखी बांधते हैं. सभी से अनुरोध करते हैं कि पेड़ों की रक्षा करें. बिना वजह पेड़ों की कटाई नहीं करें. बिहार में हरियाली मिशन योजना के तहत पेड़ लगाया जा रहा है. इस पर सीएम नीतीश कुमार का खास फोकस हैं. वह बार-बार कह चुके हैं कि पेड़ों की कटाई से प्रदूषण बढ़ रहा है. जिससे पूरे विश्व को खतरा है. पेड़ लगाएंगे तब ही जीवन बचेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.