BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

मुंबई में IPS अफसर को क्वारंटीन करने पर संजय निरूपम बोले, लगता है BMC और मुंबई पुलिस प’गला गए हैं

सुशांत सिंह राजपूत आत्मह’त्या मामले में मुंबई जांच करने गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के रवैए पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सुशांत सिंह मामले के जांच अधिकारी पटना एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन करने को लेकर अब मुंबई पुलिस पर चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे गैरवाजिब करार दिया है, वहीं संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी को आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मामले की जांच करने आए IPS अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटाइन कर दिया है तो फिर जांच कैसे होगी ? उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है  और कहा है कि विनय तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।

वहीं, पटना सिटी एसपी को मुंबई में क्वारंटाइन करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने कहा उनके साथ जो भी हुआ वह ठीक नहीं है। यह राजनीतिक मसला नहीं है, बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। हमारे डीजीपी वहां के अधिकारियों से बात करेंगे।

वहीं, इस मामले पर बीएमसी ने सफाई दी कि पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू आगमन के वर्तमान कोरोना दिशा-निर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन किया गया है। बता  दें कि बिहार पुलिस की टीम सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए मुंबई गई हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.