BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

पहले बिहार पुलिस के साथ ब’दसलूकी, ज’बरन क्वारंटीन किए गए SP, नीतीश बोले- ये ठीक नहीं

पटना (Bihar). सुशांत सिंह राजपूत के’स में बिहार और मुंबई पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गई हैं। सुशांत मामले में जांच करने मुंबई पहुंचे पटना (बिहार) के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने जब’रन क्वारंटीन कर लिया। एसपी को क्वारंटीन करने को लेकर बीएमसी का कहना है कि उसने केंद्र की गाइडलाइन का पालन किया। विनय तिवारी रविवार को ही मुंबई पहंचे थे।

बिहार पुलिस लगातार मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग ना करने का आ’रोप लगा रही है। इससे पहले 31 जुलाई को जांच के लिए पहुंचे बिहार पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ ब’दसलूकी की थी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को गाड़ी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

नीतीश कुमार बोले- जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं
एसपी को क्वारंटीन किए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं है। यह राजनीतिक नहीं है। बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। राज्य के डीजीपी मुंबई पुलिस से बात करेंगे। एसपी तिवारी के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं है।

बिहार के डीजीपी ने ट्वीट कर साधा मुंबई पुलिस पर साधा निशाना
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके कहा कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे। लेकिन, रविवार रात 11 बजे मुंबई अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

क्या है पूरा मामला?
सुशांत सिंह का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। लेकिन सुशांत सिंह के करीबी इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं, इस मामले में बिहार की सभी पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस के रवैए पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट समेत तमाम लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है। उधर, बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह के पिता की अर्जी पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर मामला दर्ज किया है।

सीबीआई जांच की उठ रही मांग, उद्धव सरकार ने ठुकराई
सुशांत सिंह की मौत के मामले में राजद,  नेताओं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राजद और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार के लोग और राजनेता इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। यहां तक की नीतीश कुमार भी कह चुके हैं कि अगर सुशांत सिंह के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो इसकी कार्रवाई आगे बढ़ा सकते हैं।

मुंबई पुलिस पर लग रहे गंभीर आ’रोप
इस पूरे केस में मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में है। बिहार पुलिस जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगा रही है। इतना ही नहीं 31 जुलाई को बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात कही थी। हाल ही में जब बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की आत्महत्या की फाइल मांगी तो मुंबई पुलिस ने यह कहकर फाइल देने से इनकार कर दिया कि यह लैपटॉप से डिलीट हो गई। सिर्फ बिहार ही नहीं महाराष्ट्र में भी विपक्षी पार्टी भाजपा इस मुद्दे पर उद्धव सरकार पर निशाना साध रही है।

भाजपा विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले मुंबई से भाजपा विधायक अतुल भटकल्कर ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था, सार्वजनिक डोमेन में चर्चा है कि एक युवा मंत्री के पास इस मुद्दे के कुछ लिंक हैं। हालांकि बिहार पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। लेकिन जब दो राज्यों की पुलिस इस मामले में एक साथ जांच कर रही हैं, ऐसे में निष्कर्ष तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।

महाराष्ट्र पुलिस जांच में असमर्थ नहीं- उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस असमर्थ नहीं है। अगर किसी के पास इस मामले के बारे में कोई सबूत है तो वो इसे उनके पास ला सकते हैं और पुलिस पूछताछ करेगी। दोषी को सजा भी दी जाएगी। इसके साथ सीएम ने अनुरोध करते हुए कहा कि कृपया इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार दो राज्यों के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.