पटना. बिहार में कोरोना का कह’र लगातार जारी है और इस वायरस की चपे’ट में आने वाले लोगों की संख्या बिहार में बढ़कर 57 हजार के पार चली गई है. इस बीमा’री से बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौ’त हो गई है. म’रने वालों में वाम दल के एक नेता भी शामिल हैं जिनको कोरोना होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह की जहां कोरोना से मौ’त हो गई है वहीं लोजपा के सांसद को भी कोरोना हो गया है.

नवादा से लोजपा सांसद और सूरजभान सिंह के छोटे भाई चंदन सिंह सपरिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना वायरस से म’रने वालों की संख्या 322 पहुंच गई है. खास बात यह है कि राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ने से इसके मरीजों के मिलने की संख्या में भी इजाफा हुआ है. पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा 35 हजार के ऊपर चला गया है. बिहार में कोरोना का रिकवरी रेशियो फिलहाल घटकर 63.97% हो गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1164 है.



Leave a Reply