BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था / ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज ने त’ड़प-त’ड़पकर तो’ड़ा दम..

पश्चिम चंपारण। गौनाहा स्थानीय रेफरल अस्पताल में सुïिवधाओं की कमी से रविवार को एक मरीज की मौत हो गई। वह ऑक्सीजन के लिए तड़पता रहा और कर्मी खामोश रहे। स्वजनों ने हंगामा किया तो रेफर कर दिया गया। बेतिया ले जाने के दौरान पीपरा चौक के पास मौत हो गई।बताया गया कि रामनगर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी इंद्रासन चौधरी गौनाहा थाना क्षेत्र के बजड़ा गांव स्थित बेटी के घर गए। उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें दोपहर में गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑक्सीजन के लिए घंटेभर तड़पते रहे। उनके दामाद और मुखिया जयप्रकाश महतो ने बताया कि समय से ऑक्सीजन मिलती तो जान बच जाती।ससुर की कोरोना जांच के लिए महंगे दाम पर किट खरीदनी पड़ी। वहीं, ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन का नॉब खराब होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। दूसरा ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर लगाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रेफर किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। किन कारणों से ऑक्सीजन नहीं मिली, इसकी जांच कराई जाएगी।

ट्रैक्टर से ले गए अस्पताल
कोहडा, लक्षनौता गांव निवासी ध्रुप राम की गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने के लिए स्वजनों ने लगातार एंबुलेंस के लिए अस्पताल प्रशासन को फोन किया। लेकिन, तीन घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालत बिगडऩे लगी तो ट्रैक्टर से ले जाना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस सुविधा प्राइवेट है। विभाग को सूचना दी गई है। जल्द ही एंबुलेंस सुविधा बहाल होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.