BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: SKMCH पॉवर गृह में घुसा बाढ़ का पानी, जलस्तर बढ़ा तो कई इलाकों की बिजली आपूर्ति होगी ठप

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच पावर ग्रिड में बाढ़ का पानी घुसने से बिजली विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। ग्रिड में अधिक पानी घुसने पर बिजली की सप्लाई बंद हो सकती है। अभी पानी कम होने के कारण ग्रिड से विद्युत सप्लाई जारी है। पानी घुसने की सूचना पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यपालक अभियंता प्रोजेक्ट विजय कुमार और ट्रांसमिशन के कार्यपालक अभियंता जयनारायण सहित अन्य अधिकारी रविवार को ग्रिड पहुंचे।

पानी घुसने की सूचना पर पावर ग्रिड में जांच को पहुंचे कई विद्युत अधिकारी, सप्लाई जारी

पानी की स्थिति को देखकर ग्रिड पर मंडराने लगा खतरा

पांच फीट बढऩे पर पावर ट्रांसफॉर्मरों में घुस जाएगा पानी

पानी की भया’वह स्थिति को देखकर ग्रिड पर खत’रा महसूस किया।

ग्रिड में कभी इतना पानी नहीं आया था। सीतामढ़ी, मीनापुर की तरफ से काफी पानी आ गया है। अभी पावर ट्रांसफॉर्मरों को नहीं छू सका है। पानी ट्रांसफॉर्मरों से चार फीट नीचे है। अगर पानी पांच फीट बढ़ गया तो शहर के कई हिस्सों की विद्युत आपूर्ति बंद हो सकती है। दरभंगा में पहले से ही एक पावर ग्रिड में बाढ़ का पानी घुस जाने से कई इकाई बंद हैं। अन्य जगहों से विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए 30 से 40 फीसद बिजली की कटौती की जा रही है।

इन इलाकों में प्रभावित हो सकती बिजली

बता दें कि एसकेएमसीएच पावर ग्रिड से मीनापुर, एमआइटी, सिकंदरपुर, चंदवारा आदि पावर स्टेशनों में बिजली सप्लाई होती है। ग्रिड में अधिक पानी घुसने पर इन इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.