मुजफ्फरपुर । लॉकडाउन का उ’ल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस व जिला प्रशासन ने रविवार को जमकर स’ख्ती दिखाई। सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह और नगर डीएसपी रामनरेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़क पर उतरी। बेमतलब सड़क पर निकले लोगों पर ला’ठियां च’टकाई। इससे चारों ओर हड़’कंप की स्थिति बनी रही। दुकानदारों में खासा भ’य का माहौल देखा गया। खरीदारी को पिकले लोग उल्टे पांच लौटते दिखे।
55 से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पुलिस ने चाबी निकाल ली। दोपहर बाद मास्क का चालान का’टने के बाद वाहनों की चाबी पुलिस ने लौटा दी। चोरी-छिपे दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर ला’ठियां च’टकाई। पुलिस ने उनकी दुकानों को बंद करा दिया। विरो’ध पर उतरे कई दुकानदारों को पकड़कर थाना पर लाया गया। सड़क किनारे सब्जी और फल का दुकान लगनेवाले पर भी पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

उनकी दुकानों को बंद कराकर तराजू ज’ब्त कर लिया। पुलिस की इस का’र्रवाई से शहर में ह’ड़कंप मच गया। दुकानें बंद कर दुकानदार भाग चले। दोपहर से चला अभियान : जिला प्रशासनर की ओर से शनिवार -रविवार को लागू संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी कई दुकानदार दुकानों को खोल रखा था। बेमतलब के बाइक सवार सड़कों पर घूम रहे थे। इसकी सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कंपनीबाग से अभियान शुरू किया गया। यह अभियान सरैयागंज टावर, अखाड़ाघाट रोड, गोला रोड, बनारस बैंक चौक, पक्कीसराय चौक, हाथी चौक क्लब रोड, मिठनपुरा चौक, अघोरिया बाजार, कलमबाग चौक, मोतीझील, स्टेशन रोड, इमली चट्टी, माड़ीपुर सहित अन्य स्थानों पर चला।



Leave a Reply