Breaking NewsDELHI

बिहार: रियाज के सपनों को राष्ट्रपति की मदद से मिलेगी रफ्तार, गिफ्ट में मिली रेसिंग साइकिल

नई दिल्ली/पटना. देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को उत्साहित करने की दिशा में कदम उठाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने बहुत ही गरीब परिवार से आने वाले 9वीं कक्षा में पढ़ रहे रियाज़ को एक रेसिंग साइकिल (Racing bicycle) तोहफे में देने के लिए चुना है. बिहार के मधुबनी के रहने वाले साइकलिस्ट रियाज़ (Riyaz) ने बताया राष्ट्रपति जी ने मुझे ईद की बधाई दी, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि उनके हाथों मुझे रेसिंग सायकिल गिफ्ट किया गया. ये हमारे बहुत खुशी का क्षण है. मैं करीब पांच साल से सायकिल रेस कर रहा हूं. मैंने खेलो इंडिया (Khelo India) के तहत गुवाहाटी जाकर रेस में भाग लिया और मुझे पुरस्कृत भी किया गया. गाज़ियाबाद के छोटे से किराए की घर में रहता हूं, मेरी मां घरों में काम करती है.
रियाज़ दिल्ली के आनंद विहार के सर्वोदय बाल विद्यालय का 9वीं का छात्र हैं.वे मूल रूप से बिहार के मधुबनी का है. उसके माता-पिता, दो बहनें और एक भाई, वहीं रहते हैं. लेकिन रियाज़ गाज़ियाबाद के महाराजपुर में एक किराए के रूम में रहता है. उसके पिता रसोइए का काम करते हैं. ऐसे में आर्थिक मदद के लिए रियाज़ खाली वक्त में गाज़ियाबाद के एक खाने-पीने की दुकान पर बर्तन धुलने का काम करता है.

रियाज के कोच प्रमोद शर्मा ने बताया कि रियाज़ में रेसिंग को लेकर एक जुनून है, उसे कुछ करने की ललक है, लंबी अवधि तक वह रेसिंग करता है, राष्ट्रपति जी ने उसे ईद की मुबारकबाद भी दी. राष्ट्रपति महोदय ने यह भी कहा कि रियाज़ जिस इलाके में रहता है वहां सायकिल सुरक्षित रहेगा कि नहीं इसे लेकर स्थानीय प्रशासन को निर्देश भी दिए गया की साइकिल सुरक्षित रहनी चाहिए क्योंकि साइकिल बहुत मंहगी है.
राष्ट्रपति कोविंद ने रियाज़ को उसकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रियाज़ की ही तरह देश के युवाओं को देश-निर्माण में अपनी मेहनत, साहस और समर्पण से जुटना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.