Breaking NewsUTTAR PRADESH

BreakingNews: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौ’त

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। कमल रानी वरुण यूपी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं। कमल वरुण कोरोना से सं’क्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वह 62 वर्ष की थीं।

कमल रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया।

उनके निध’न पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं। आज सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं श्रीमती कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी जी का कोरोना के कारण नि’धन हो गया है। इस सूचना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनके परिजनों और उनके समर्थकों यह दुख सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.