BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

पप्पू यादव का ख’तरनाक स्टंट: नियमों की ध’ज्जियां उड़ा रेल पुल पर ट्रैक के बीच चलाई बुलेट

दरभंगा. बाढ़ पीड़ितों से मिलने दरभंगा के हायाघाट पहुंचे जन अधिकार पार्टी (JAP) के संरक्षक पप्पू यादव (Pappu Yadav) बुलेट पर सवार होकर आए. लेकिन, रास्ते में रेलवे का पुल आने के बाद भी पप्पू यादव ने अपना रास्ता नहीं बदला और रेलवे लाइन से होकर ही गुजरे. सबसे खास बात यह रही कि पप्‍पू यादव ने जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन के बीचो-बीच तेज गति से बुलेट से रेल पुल पार किया. इस दौरान उनके आगे और पीछे भारी संख्या में समर्थक भी पीछे दौड़ते दिखे. गनीमत ये रही कि रास्ते में कोई हा’दसा नहीं हुआ. जिस रास्ते पर पैदल चलना कठिन है, वहां एक पूर्व सांसद द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ा कर इस तरह बुलेट चलाना कई सवाल खड़े कर रहा है.
रेल पटरी पर रह रहे लोगों से मुलाकात

पप्पू यादव ने इसी रास्ते से हायाघाट पहुंचकर रेल पटरी पर रात गुजारने वाले बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की और उनकी स’मस्याओं को सुना. बाढ़ पीड़ितों की साफ पानी नहीं मिलने की बात सुन तुरंत बाढ़ पीड़ितों को दो नये चापाकल लगवाने के लिए नगद रुपये दिए. साथ ही नाव से भी गांव-गांव घूम इलाके का मुआयना किया.

पप्पू यादव ने मंत्री पर निकाली भड़ास
मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने बिहार सरकार के साथ उनके मंत्री संजय झा पर भी जमकर बरसे. उन्होंने बिहार सरकार को डिजास्टर सरकार बताते हुए सरकार को क्वारंटाइन में रहने का कटाक्ष किया. वहीं बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री संजय झा को सरकार का ब्‍लैकमेलर बताते हुए कहा कि इमोशनल ब्लैकमेल किया जिसका उसे इनाम मंत्री के रूप में मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपदा के समय पूरी सरकार और सिंचाई मंत्री और आपदा मंत्री नजर नहीं आते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.