BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर बिहार के DGP ने की बैठक, अब तक हुई जांच के बारे में ली जानकारी

PATNA:  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस मामले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बैठक की है. इस दौरान अधिकारियों से अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी ली.

बैठक में एडीजी पुलिस हेड क्वाटर, आईजी पटना रेंज और एसएसपी पटना शामिल हुए हैं. डीजीपी ने सभी इसके बारे में फीडबैक लिया. मुंबई में हो रही कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने डीजीपी को अवगत कराया है. बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है. जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई में मामले की जांच करने के लिए पहुंची हैं. बिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर भी पहुंची, लेकिन रिया फरार थी. अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है. कई बैंकों से सुशांत सिंह रातपूत के खाता से दूसरे खाता पर हुए ट्रांसफर को लेकर गई बैंकों में जांच की है. बिहार में पुलिस सुशांत के घर पर भी पहुंची थी जहां पर उन्होंने सु’साइड किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.