Breaking NewsCelebritiesEntertainmentENTERTAINMENT/FILM

बड़ी खबर: रिया चक्रवर्ती के खि’लाफ मिले अहम सबूत, गि’रफ्तारी वारंट ले सकती है बिहार पुलिस

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले में पटना में दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम कई दिनों से मुंबइ में है। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर द’बिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया भी पूछताछ व गि’रफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गि’रफ्तारी वारंट लेने के मूड में है।

सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई है एफआइआर

विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृ’त पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पटना पुलिस की टीम इसी सिलसिले में मुंबई गई है।

बिहार पुलिस को मिलीं अहम जानकारियां

सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है। सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिर’फ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। इसके बाद पटना पुलिस यहां से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना करेगी।

रिया को पूछताछ के लिए खोज रही पुलिस

फिलहाल पुलिस रिया को पूछताछ के लिए खोज रही है, लेकिन उसने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है। वे लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए बताए जा रहे हैं।

एक और पुलिस टीम मुंबई भेजने की तैयारी

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एक और टीम पटना के सीनियर अफसर के नेतृत्‍व में मुंबई भेजने की तैयारी चल रही है। इस टीम में एक आइपीएस रैंक के अफसर को भी भेजा का सकता है। हालांकि, अधिकरी अभी इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.