मुजफ्फरपुर: सीएचसी मुशहरी में गुरुवार को कोरोना जांच में एएनएम व एसटीएफ के सात जवान सहित 12 पॉजिटिव मिले। कुल 31 लोगों की कोरोना जांच की गई। पॉजिटिव मरीजों में एक महिला व 11 पुरुष हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उपेंद्र चौधरी व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण ने बताया कि जांच में सीएचसी की एक एएनएम व उसका पुत्र भी पॉजिटिव है।वहीं, प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में रह रहे एसटीएफ के सात जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 11 जवानों ने जांच के लिए सैंपल दिए थे। इसके अलावा बीएमपी छह से एक, ब्रह्मपुरा से एक व बड़ा जगन्नाथ से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Input: Hindustan



Leave a Reply