Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बने पिता, नताशा स्टैनकोविच ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर खुशियां आ गई हैं, वो अब पिता बन चुके हैं, उनकी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच ने बेटे को जन्म दिया है. हार्दिक ने इसके जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हमलोंगों के घर बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ.’ हांलाकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है.

हार्दिक के घर में नताशा के लिए बेबी शावर होस्ट किया गया था, इस दौरान नताशा ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया गया. बेबी शॉवर के दौरान बड़े भाई क्रुणाल पांड्या, भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थे. नताशा जब प्रेग्नेंट थीं तब वो कअकसर अपने बेबी बंप को शेयर करतीं थीं.

हार्दिक पांड्या ने 1 जनवरी 2020 को ये ऐलान किया था कि उन्होंने सर्बिया की नागरिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच से दुबई में सगाई कर ली है. हार्दिक ने लिखा था, ‘ मैं तेरा, तू मेरी जाने, सारा हिंदुस्तान’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.